16 सितंबर 2012 - 19:30

सैकड़ों की संख्या में अफ़ग़ानी जनता ने आज सुबह अमेरिकी एम्बेसी के सामने इकठ्ठा हो कर अमेरिका और इस्राईल के विरूद्ध नारे लगाए۔۔۔۔۔۔۔

सैकड़ों की संख्या में अफ़ग़ानी जनता ने आज सुबह अमेरिकी एम्बेसी के सामने इकठ्ठा हो कर अमेरिका और इस्राईल के विरूद्ध नारे लगाए।
उधर अफ़ग़ानिस्तान में मानवाधिकार के स्थायी आयोग ने अमेरिका में इस्लामी ईशदूत हज़रत मुहम्मद सल्लल्लाहो अलैहे व आलिही वसल्लम की शान में गुस्ताखी और धृष्टता की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का ग़तल मतलब नहीं निकालना चाहिए। यह गलत है कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के बहाने दूसरों की धार्मिक, सांस्कृतिक और राष्ट्रीय स्मृतियों का अपमान किया जा सकता है। इस आयोग ने अपने बयान में अमेरिकी - ज़ायोनी एजेंटों की गुस्ताखी के विरूद्ध प्रतिक्रिया पर अफगानिस्तान की जनता की सराहना की।
याद रहे ईरान के सांस्कृतिक कमीशन ने भी अपने एक बयान में इस अपमानजनक फिल्म की निंदा करते हुए मांग की थी कि फिल्म बनाने वालों और उनके अभिभावकों को सख्त से सख्त सजा दी जाए।
ईरान की सशस्त्र सेना और सिपाहे पासदारान ने अलग अलग बयान जारी कर इस अपमानजनक अमेरिकी फिल्म की निंदा करते हुए अमेरिकियों और जायोनियों को इसका जिम्मेदार ठहराया है।

......
166